अगर
आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो फिर आप तैयार हो जाएं क्योंकि
आपके लिए केंद्र सरकार नौकरियों की एक बड़ी सौगात लेकर आने वाली हैं. जी
हाँ, केंद्र सरकार 2017-18 में 2.83 लाख नई नौकरियों को निकालने वाली है
जोकि निश्चित ही युवाओं के लिए एक खास अवसर से कम नहीं है.
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किए गए बजट में यह अनुमान जताया गया है. संभावना है कि सरकार फाइनैंशल इयर 2017-18 में लगभग 2.83 लाख नई नौकरियों की घोषणा कर सकती है जो विभिन्न मंत्रालयों और केंद्रीय प्रतिष्ठानों में
32.84 लाख कर्मचारी कार्यरत थे, 2018 तक इस आंकड़े को 35.67 लाख करने की योजना होंगी.
बजट स्टेटमेंट के अनुसार 2018 में गृह मंत्रालय 6,076 और कर्मचारियों की भर्ती करेगी. वही पुलिस विभाग में लगभग 2.06 लाख नई भर्तियां किये जाने की संभावना है. इसके साथ ही उम्मीद हैकि अगले साल तक पुलिस विभाग में कर्मचारियों की कुल संख्या 11,13,689 हो जायगी जोकि नए रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी से कम नहीं है.
वही विदेश मंत्रालय में भी रिक्तियां है और इसके अंतर्गत नए 2,109 पदों पर भर्ती किये जाने की संभावना है. बताया जाता हैकि अभी विदेश मंत्रालय में 9,294 लोग काम करते हैं.
इसके साथ ही कौशल विकास और आंत्रप्रेन्योरशिप मंत्रालय में भी लगभग 2,027 नए नौकरियों के आने की पूरी संभावना है. बताया जाता है कि 2016 के आंकड़ों के अनुसार इस मंत्रालय में अभी सिर्फ 53 कर्मचारी ही कार्यरत है.
इसके अतिरिक्त अन्य मंत्रालयों में भी रिक्तियों के निकलने की संभावना है जिनमे शामिल है-नागरिक उड्डयन मंत्रालय में 1,045 नौकरियां, डाक विभाग में 20,442 भर्तियां, पर्यावरण मंत्रालय में 2,165 भर्तियाँ की जाएँगी. वही संभावना हैकि अल्पसंख्यक मंत्रालय में 91 जबकि खनन मंत्रालय में 1,351 नई वेकेंसी निकाली जाएँगी.
कुल मिलाकर सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए आने वाले दिनों में नौकरियों की बरसात होने वाली है बस इसके लिए उन्हें थोडा सा इन्तजार करनी होगी.

0 टिप्पणियाँ