जनरल ड्यूटी के 5532 पदों पर भर्ती के लिए योग्य पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC), पंचकुला ने कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के 5532 पदों पर भर्ती के लिए योग्य पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार 28 फरवरी 2017 तक आयोग की वेबसाइट www.hssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.पदों का विवरण:
कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (पुरुष): 4500 पद
कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (महिला): 1032 पद
आयु सीमा (1.2.2017 को):
महिला/ पुरुष कांस्टेबल उम्मीदवार: 18-25 वर्ष.(सभी अरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों में अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है.)
शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10 + 2 पास की हो या समकक्ष योग्यता हो. उम्मीदवार को मेट्रिक तक हिंदी/ संस्कृत जानकारी हो.
आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग: 100 रूपए
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट के माध्यम से सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन्ड कॉपी और भरे हुए आवेदन फॉर्म के साथ इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा, दस्तावेजों की जांच, शारीरिक मापदंड परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
महत्वपूर्ण दिनांक:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 28 जनवरी 2017 ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 28 फरवरी 2017 (रात 11.59 बजे तक) परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 2 मार्च 2017 (रात 11.59 बजे तक)
अधिक जानकारी के लिए यहां Click करें।

0 टिप्पणियाँ