पतंजलि भारतीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, हरिद्वार
विज्ञप्ति
      पतंजलि भारतीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, (पतंजलि योगपीठ द्वारा संचालित आयुर्वेद कॉलेज ) हरिद्वार में केन्द्रीय भारतीय चिकित्सा परिषद् के द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर रचना शारीर, क्रिया शारीर, स्वस्थवृत्त, रोगनिदान, शालाक्य-तंत्र, प्रसूति-तंत्र एवं स्त्री रोग, कौमारभृत्य, शल्य-तंत्र, अगदतंत्र विषयों में एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति हेतु इच्छुक आवेदकों से आवेदन पत्र, इस विज्ञप्ति की दिनांक के 10 दिनों के अन्दर आमंत्रित किये जाते हैं| वेतन एवं अन्य सुविधाएं शैक्षिक योग्यता एवं अनुभव के अनुसार परस्पर वार्ता के आधार पर निर्धारित की जायेंगी |