मध्यप्रदेश शासन के आदिवासी विकास विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में  प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार एक अभिनव प्रयोग के रूप में दिनांक 18 फरवरी, 2017 को (पूर्व निर्देशानुसार यह कार्यक्रम दिनांक 28 जनवरी को आयोजित होना था, जिसे संशोधित करके 18 फरवरी किया गया है) "मिल-बाँचे मध्यप्रदेश" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्देश्य -
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पाठ्यक्रम के अतिरिक्त पुस्तकें पढ़ने की रूचि जागृत करना तथा भाषा की समझ विकसित करना है।
बच्चों को प्रारम्भिक स्तर पर दी जा रही शिक्षा में भाषा ज्ञान सहजता से प्राप्त हो ताकि बच्चे आसानी से अपनी बात तथा भावों को व्यक्त कर सके। साथ ही बच्चों में पाठ्यपुस्तकों के अतिरिक्त अन्य पुस्तकों के पढ़ने और समझने की रूचि विकसित हो।

"मिल-बाँचे मध्यप्रदेश" कार्यक्रम क्या है ?
इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनप्रतिनिधि अथवा इच्छुक व्यक्ति द्वारा हिन्दी पाठ्यपुस्तक अथवा शाला पुस्तकालय में उपलब्ध रुचिकर पुस्तकों में से किसी पुस्तक के अंश/पाठ का वाचन किया जाएगा। वाचन के उपरान्त बच्चों से रुचिकर प्रश्न, सामूहिक परिचर्चा, संवाद एवं पढ़ने की कला से परिचित कराया जाएगा।
"मिल-बाँचे मध्यप्रदेश" कार्यक्रम में निम्न व्यक्ति सहभागिता कर सकते हैं -
1. जनप्रतिनिधि.
2. शासकीय सेवक - सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारी / सेवक / शिक्षक.
3. स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत पंजीकृत प्रेरक.
4. निजी क्षेत्र में कार्यरत डॉक्टर / इंजीनियर / एडव्होकेट / वित्तीय एवं अन्य व्यावसायिक सेवाओं में कार्यरत व्यक्ति, एन. सी. सी. / स्काउट / गाइड के विद्यार्थी, शाला प्रबन्ध समिति / शाला विकास प्रबंध समिति (SMC/SMDC) के अध्यक्ष एवं सदस्य, पालक / अभिभावक, शाला से पढ़े हुए पूर्व छात्र जो वर्तमान में उच्च शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत है।

कार्यक्रम में सहभागिता हेतु पंजीयन की प्रक्रिया -
"मिल-बाँचे मध्यप्रदेश" कार्यक्रम में सहभागिता के लिए पंजीयन 18 जनवरी, 2017 से प्रारम्भ हो चूका है । पंजीयन 10 फरवरी तक कराया जा सकता है। "मिल-बाँचे मध्यप्रदेश" कार्यक्रम का आयोजन 18 फरवरी, 2017 को होगा।
इस कार्यक्रम के लिए पंजीयन हेतु इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। Online पंजीयन हेतु website - http://www.schoolchalehum.mp.gov.in पर जाकर मोबाइल द्वारा भी पंजीयन कराया जा सकता है।
1. वेबसाइट पर जाकर प्रवेश करें पर क्लिक कीजिए।
2. स्कूल चलें हम वेबसाइट पर वॉलंटियर हेतु पंजीयन पर क्लिक कीजिए।
3. आपके समक्ष वॉलंटियर पंजीकरण फॉर्म ओपन होगा।
4. फॉर्म के प्रथम भाग में आपको क्रमशः निम्न जानकारी भरना / चुनना होगी-
 नाम : *
मोबाइल नं. : *
जेंडर : *
पता : *
जिला : *
ब्लाक : *
उम्र : *
ईमेल :
शैक्षणिक योग्यता : *
व्यवसाय : *

5. फॉर्म के द्वितीय भाग में जिस शाला में जाने के इच्छुक हैं उसका विवरण दर्ज करना / चुनना होगा-
जिला : *
ग्रामीण/शहरी : *
ब्लाक : *
ग्राम /वार्ड : *
शाला का प्रकार : *
शाला का नाम : *
शाला का DISE कोड : *
रजिस्टर करें पर क्लिक करने पर आपकी जानकारी पंजीकृत हो जाएगी।