नायब तहसीलदार के 60 प्रतिशत पदों की भर्ती का प्रस्ताव जल्द मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजें। पदोन्नति के 20 प्रतिशत पद के अतिरिक्त 20 प्रतिशत सीमित परीक्षा से होने वाले पदों की पूर्ति भी शीघ्र करें। रीडर, प्रोग्रामर एवं सहायकों की भर्ती भी समय-सीमा में करवायें। यह निर्देश राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि पटवारियों की भर्ती प्रक्रिया अगस्त माह तक पूरी करवाई जाए।
किसान अब बोनी की जानकारी ऑफलाइन यानी कि लिखित में देने के साथ ही ऑनलाइन
भी दे सकेंगे। किसान द्वारा दी गयी जानकारी का सत्यापन पटवारी एक माह में
नहीं करेगा, तो वही जानकारी रिकार्ड में भरी जायेगी। राजस्व, विज्ञान एवं
प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने यह निर्देश विभागीय योजनाओं की
समीक्षा के दौरान दिये।
श्री गुप्ता ने कहा कि किसान लिखित में बोनी की जानकारी पटवारी या तहसीलदार
को दे सकते हैं। उन्होंने पटवारी भर्ती प्रक्रिया अगस्त माह तक पूरी करने
के निर्देश दिये। श्री गुप्ता ने कहा कि नायब तहसीलदार के 60 प्रतिशत पदों
की भर्ती का प्रस्ताव जल्द मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजें। पदोन्नति के
20 प्रतिशत पद के अतिरिक्त 20 प्रतिशत सीमित परीक्षा से होने वाले पदों की
पूर्ति भी शीघ्र करें। रीडर, प्रोग्रामर एवं सहायकों की भर्ती भी समय-सीमा
में करवायें। उन्होंने कहा कि पटवारियों के प्रशिक्षण और प्रशिक्षकों की
व्यवस्था 31 जुलाई तक कर लें। पटवारियों के प्रशिक्षण का पाठ्यक्रम भी
संशोधित करें। सैद्धांतिक कम, फील्ड की ट्रेनिंग अधिक देने का प्रावधान
करें। श्री गुप्ता ने ऑनलाइन प्रक्रिया में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के
भी निर्देश दिये।
बैठक में प्रमुख सचिव राजस्व श्री अरुण पाण्डेय, आयुक्त भू-अभिलेख श्री
सुहैल अली और एम.डी. एमपीएसईडीसी श्री रघुराज राजेन्द्रन उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ