SSC SI ASI Admit Card 2019: एसएससी CPO एसआई एएसआई एडमिट कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
SSC SI ASI admit card 2019 : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर और सीआईपीएफ में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा (पेपर- 1)  के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। लिखित परीक्षा 9 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच आयोजित होगी। ये एडमिट कार्ड फिलहाल मध्य प्रदेश और वेस्टर्न रीजन के जारी किए गए हैं। अन्य रीजन के एडमिट कार्ड भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे। SSC SI, ASI Paper 1 examination के एडमिट कार्ड संबंधित रीजन की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किए जा सकते हैं। 
Direct Link
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सब इंस्पेक्टर (एग्जिक्यूटिव), सब इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर सितंबर में ये भर्तियां निकाली थी। 
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक जांच और साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा।
एग्जाम पैटर्न
परीक्षा में पेपर-1 और पेपर-2 दोनों में ऑब्जेक्टिव मल्टीपल च्वाइस के प्रश्न होंगे। हर गलत उत्तर के लिए 0.25 की नेगेटिव मार्किंग होगी। तीन चरणों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
पेपर-1

पेपर-2  PET, PST और मेडिकल टेस्ट 
मेरिट लिस्ट तीन चरणों के आधार पर तैयार की जाएगी। 

अब गूगल पर हमेशा www.rojgaarbook.com टाइप करे