NEET यानि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर से जारी है। अभ्यर्थी 31 दिसंबर तक फॉर्म (ADMISSION FORM) भर सकते हैं।


नीट परीक्षा के लिए आवेदन जारी, जानिये कैसे कर सकते है तैयारी | 

कब आयोजित होगी परीक्षा ? |

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट 3 मई 2020 को होगा। नीट एग्जाम देश के 154 शहरों में आयोजित होगी। जिसके लिए कुल 2546 एग्जाम सेंटर बनाए जाएंगे। परीक्षा परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर 4 जून को घोषित किया जाएगा। नीट यूजी 2020 की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर देशभर के मेडिकल कालेजों, यूनिवर्सिटी और डीम्ड यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस और बीडीएस के कोर्सों में एडमिशन मिलेगा।

नीट परीक्षा 2020 का पैटर्न | 

नीट एग्जाम 3 घंटे का होता है। इस पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी तीन सेक्शन होते हैं। तीनों सेक्शन से कुल 180 सवाल होंगे, जिसमें से 90 सवाल बायोलॉजी से होते हैं। 45 फिजिक्स, 45 केमिस्ट्री से होंगे। पेपर में निगेटिव मार्किंग भी होती है। हर सही जवाब के लिए 4 नंबर दिए जाते हैं और हर गलत जवाब के लिए 1 नंबर काटा जाता है। जो सवाल अटेंप्ट नहीं करेंगे उसका कोई नंबर नहीं काटा जाएगा।

ऐसे करें नीट परीक्षा की तैयारी, मिलेगी सफलता | 

1- नीट परीक्षा में सफलता पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण अध्ययन सामाग्री का चयन होता है। क्योंकि नीट परीक्षा सीबीएसई कराती है, और एनसीईआरटी की बुक्स से ज्यादातर क्वेस्चन पूछे जाते है। इसलिये एनसीईआरटी की किताबों का अच्छे से अध्ययन करें। चाहे आप किसी भी बोर्ड से पढ़ाई कर रहे हैं। इसके अलावा बाजार से भी नीट परीक्षा संबंधित स्टडी मैटेरियल खरीद सकते है। हां अगर आपका कोई जानने वाला है जिसने NEET परीक्षा क्लीयर की है उससे आप हेल्प ले सकते है। किस तरीके की अध्ययन सामाग्री खरीदनी है और ये स्टडी मैटेरियल कहां से मिलेगा। इससे आपको परीक्षा की तैयारी करने में बहुत हेल्प मिलेगी। साथ ही आप कोचिंग सेंटर में जाकर भी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ