भोपाल। पुलिस मुख्यालय भोपाल मध्य प्रदेश ने रिक्त पदों
पर भर्ती के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। MP POLICE JOB के लिए इस बार मध्य प्रदेश प्रोफेशनल
एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB)
द्वारा भर्ती
परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा बल्कि मध्यप्रदेश में पुलिस की नौकरी के लिए भर्ती
परीक्षा का आयोजन भी पुलिस विभागीय करेगा। यह परीक्षा जिला स्तर पर होगी। सभी
पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी कर दिए गए हैं।
मप्र पुलिस भर्ती:
सभी जिलों में होगी लिखित परीक्षा
प्रदेश में खाली
पड़े पुलिस आरक्षक, सब इंस्पेक्टर, सूबेदार आदि पदों पर भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। यह
परीक्षा फरवरी-मार्च में कराने की संभावना जताई जा रही है। खास बात यह है कि इस
बार पूरी भर्ती पुलिस मुख्यालय अपने स्तर पर कराने की तैयारी कर रहा है। इसमें
लिखित परीक्षा भी पुलिस मुख्यालय के द्वारा ही आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए सभी
जिला पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उनसे कहा गया है कि पुलिस
विभाग की आगामी भर्ती में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है, इसके इंतजाम किए जाएं।
मप्र पुलिस भर्ती:
शासन के पास प्रस्ताव भेजा
पुलिस मुख्यालय
द्वारा परीक्षा आयोजन कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। शासन से मंजूरी
मिलते ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसमें पिछले साल आरक्षक के 5750 और सब इंस्पेक्टर के करीब 160 पदों पर भर्ती करने की मंजूरी मिली थी। हालांकि, आगामी परीक्षा में इनमें बढ़ोतरी होने की
संभावना जताई जा रही है। इस बार आरक्षक, सब इंस्पेक्टर आदि के लिए करीब 9 हजार पदों पर भर्ती निकाली जा सकती है। प्रदेश में आरक्षक समेत विभिन्न पदों
के लिए अंतिम बार 2017
में परीक्षा हुई।
इस दौरान लिखित परीक्षा प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ने आयोजित कराई थी।
एडीजी चयन एवं भर्ती संजीव शमी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय पहले भी भर्ती कराता
आया है। आगे भी करा सकता है। नए साल में भर्ती कर ली जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू
कर दी गई है।
मप्र पुलिस भर्ती: 15 लाख उम्मीदवारों के परीक्षा में शामिल होने की
संभावना
2018
और 2019 में भर्ती नहीं किए जाने के कारण आगामी परीक्षा
में 15 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना जताई
जा रही है, इसलिए पीएचक्यू द्वारा जिला अधीक्षकों को उनके
जिले में आयोजित पिछली परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की जानकारी भी भेजी गई है।
ताकि वे उसके आधार पर अनुमान लगाकर तैयारी कर सकें।
इस आधार पर बनाए
जाएंगे परीक्षा केंद्र
इस आधार पर बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र
0 टिप्पणियाँ