तीन के बजाए दो घंटे की परीक्षा
विवि उप कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने कहा कि यूजीसी ने परीक्षा का समय घटाकर तीन से दो घंटे किया जा सकता है। इसे हेमचंद विवि में लागू करने को लेकर आने वाली चुनौतियों पर बात की। इस वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक का संचालन डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने किया। उच्च शिक्षा दुर्ग क्षेत्रीय अपर संचालक डॉ. सुशीलचन्द्र तिवारी ने यूजीसी गाइडलाइंस का विस्तार से उल्लेख किया।
डॉ. तिवारी ने नेशनल डिजीटल लाइब्रेरी, खडग़पुर से जुड़कर नि:शुल्क
पाठ्यक्रम सामाग्री से छात्रों को पढऩे प्रेरित करने जोर दिया। कहा कि,
प्रोजेक्ट वर्क, होम असाइनमेंट प्रणाली लागू कर सोशल डिस्टेंस का पालन करने
किया जा सकता है। दुर्ग साइंस कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह ने कम समय
में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश प्रकिया पूरी करने की बात कही। उन्होंने
कहा कि विद्यार्थियों की भीड़ से बचने के लिए सभी कॉलेजों को एक दिन में
प्रवेश की मेरिट सूची जारी करनी चाहिए।

0 टिप्पणियाँ