मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय एवम गृह विभाग जल्द ही पुलिस आरक्षक एवम उप निरीक्षक के पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कर सकता है । कई युवा वर्दी के शौकीन होते हैं और इसे लेकर तैयारी कर रहे हैं ।
ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन सरकारी नौकरियों में भर्ती के संबंध में मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है । इसमें कहा गया है कि प्रदेश में सरकारी विभागों में खाली पड़े लाखों पदों पर भर्ती नहीं किए जाने से प्रदेश के युवा परेशान हैं । इस कारण कई युवा ओवरएज हो रहे हैं । ज्ञापन में सभी वर्दीधरियों की भर्ती में उम्र सीमा पूर्व की भांति 35 वर्ष की जाने की मांग प्रमुखता से की गई है । इसके अलावा उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग – 1 और जाए माध्यमिक शिक्षक वर्ग – 2 की भर्ती अविलंब शुरू कर उनके पद संख्या बढ़ाने . प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा अति शीघ्र करवाने , सभी बेरोजगार नौजवानों को स्थाई रोजगार दिए जाने , रोजगार नहीं मिलने पर जीवन जीने लायक बेरोजगारी भत्ता दिए जाने , सभी सरकारी विभागों एवं सेवा क्षेत्रों के निजीकरण पर तुरंत रोक लगाने . सभी प्रतियोगी परीक्षाओं एवं भर्ती परीक्षाओं के आवेदन निःशल्क किए जाने आदि मांग की गई है । ज्ञापन में सीएम से इन मांगों के संबंध में जल्द से जल्द आदेश जारी करवाने की बात कही गई है ।

0 टिप्पणियाँ