मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन “एमपीपीएससी” (MPPSC) की Pre Exam के रिजल्ट आने में अत्यधिक समय लगने से विद्यार्थियों की भविष्य को लेकर की गयी प्लानिंग में अत्यधिक असर पड़ा है। कई विद्यार्थी से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया की MPPSC के Pre Exam के बाद मेंस की परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर देंगे, लेकिन अब तक रिजल्ट दिक्लियर नहीं होने से विद्यार्थी आगे की तैयारियों में पूरी तरह ध्यान नहीं लगा पा रहे हैं।
दिनांक 12 जनवरी को हुई एमपीपीएससी प्री परीक्षा (MPPSC PRE EXAM) में लगभग 4 लाख प्रतिभागी शामिल हुए थे. जिसमे 500 से ज्यादा पदों के लिए यह परीक्षा हुई थी। विद्यार्थियों का कहना है पिछले सालों में भी पीएससी के रिजल्ट (PSC RESULT) विवादों में रहे हैं। कभी पीएससी परीक्षा में गलती करता है तो कभी प्रतिभागी किसी मुद्दे पर मामलों को कोर्ट में ले जाते हैं। सिवनी जिले के विद्यार्थी आयुष राय का कहना है कि जुलाई में होने वाली यूपीएससी परीक्षा (UPSC EXAM) की तैयारी करने का सोचा था, लेकिन पीएससी (PSC) की तैयारी शुरू होने के बाद इसी पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया था। इसके रिजल्ट लेट होने से पीएससी की मेंस की परीक्षा हो सकता है कि मई-जून के बाद हो ऐसे में पूरा साल खराब हो जाएगा।

0 टिप्पणियाँ