एमपी भी माध्यमिक शिक्षा मंडल(Board of Secondary Education) ने बड़ा फैसला लिया है। 10 वीं की स्थगित परीक्षाएं अब नहीं होंगी. सीएम शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि बच्चों को ध्यान में रखते हुए कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं के जो पेपर शेष रह गए हैं अब वे पेपर नहीं होंगे।  10वीं के जो पेपर हो गए उनके अंक के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा।  जो पेपर नहीं हुए उनके आगे अब पास लिखा जाएगा।

आपकों बता दें माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं की परीक्षा के जो पेपर शेष रह गए हैं। उनकी परीक्षा 8 जून से 16 जून के बीच होगी। 19 मार्च 2020 लॉक डाउन शुरू होने की तिथि से लेकर लॉक डाउन समाप्त होने तक की अवधि तक कोई भी निजी विद्यालय विद्यार्थियों से केवल ट्यूशन फीस ले सकेगा। इसके अतिरिक्त कोई भी अन्य फीस नहीं ली जावेगी।