इस दिन हो सकती है परीक्षाएं
दो हफ्ते के बाद लॉक डाउन की तीसरा फेज खत्म हो जाएगा, ऐसे में माना जा रहा था कि इन परीक्षाओं की तिथि मई के चौथे सप्ताह में जारी की जा सकती यानि जून के पहले सप्ताह में बाकी बचे पेपर हो सकते है। चुंकी जुलाई से नया सेशन शुरु होने वाला है ऐसे में मंडल जल्द परीक्षाएं करवा सकता है।
गौरतलब है कि एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 02 और 03 मार्च से शुरू हुई थी।19 मार्च तक पेपर हो सके थे। कोरोना वायरस के चलते 21 मार्च से होने वाले सारे पेपर अब तक स्थगित है। मूल्यांकन कार्य में देरी होने के चलते घरों से ही मूल्यांकन कार्य शुरू कराने का फैसला एमपी बोर्ड ने लिया था । 10वीं के जहां 2 पेपर रह गए थे, वहीं 12वीं के 4 से 5 विषयों की परीक्षाएं नहीं हो पाई थी। इसके बाद बोर्ड ने केवल महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा लेने की घोषणा की।

0 टिप्पणियाँ