जहां एक तरफ देश कोरोना महामारी(Corona epidemic) से जंग लड़ रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ किसानों की फसल खरीदी भी एक बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है। इसी के चलते शिवराज सरकार(Shivraj government) ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए गेहूं खरीदी की तारीख 26 मई तक बढ़ा दी है। ताकि सभी किसानों को गेहूं बेचने का मौका मिल सके। जाहिर है पहले सरकार ने 22 मई तक गेहूं खरीदी की तारीख तय की थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 26 मई कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि क्रय केंद्रों में गेहूं की खरीद न होने से किसान निजी आढ़त पर सस्ता गेहूं बेचने को मजबूर हैं।

0 टिप्पणियाँ