MP Board 10th Result 2020 update : एमपी बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट आज शनिवार को घोषित करेगा। नतीजे दोपहर 12 बजे घोषित किए जाएंगे। 11.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को अपने नतीजों का इंतजार है।  नतीजे एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के साथ लाइव हिन्दुस्तान पर भी चेक किए जा सकेंगे। 12वीं के नतीजे की तारीख भी जल्द घोषित की जाएगी। 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन भी जल्द समाप्त होने वाला है। नीचे दिए लिंक पर स्टूडेंट्स नतीजे चेक कर सकेंगे।

आपको बता दें कि 10वीं के बाकि रह गए दो पेपर कोरोना वायरस महामारी के कारण रद्द कर दिए गए हैं। इन विषयों के मार्क्स पहले जो पेपर हो गए हैं, उनके आधार पर स्टूडेंट्स को दिए जाएंगे।  मार्क्सशीट में दो पेपर रद्द हो गए हैं, उनके आगे पास लिखा जाएगा। अगर कोई स्टूडेंट एक विषय में फेल होता है तो उसे भी तीन विषयों के नंबरों के आधार पर पास किया जाएगा। इस बार स्टूडेंट्स बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। 

कॉपियों का मूल्यांकन कार्य कुछ दिनों पहले पूरा हो चुका था। इससे पहले मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की ओर से कहा गया था कि नतीजे जुलाई के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। पिछले दो-तीन सालों से बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ मई के मध्य में जारी करता आ रहा है। लेकिन इस बार लॉकडाउन के कारण परीक्षाएं स्थगित होने से रिजल्ट में देरी हुई है।   आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में सभी 9वीं-11वीं के विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन दिया गया था। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एमपीबीएसई- MPBSE ) ने 9वीं और 11वीं कक्षा का रिजल्ट 23 मार्च को जारी कर दिया था। 12वीं की परीक्षा में शामिल न हो सकने वाले कोरोना संक्रमित, क्वारंटाइन एवं दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए मंडल द्वारा बाद में विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Important Links

Download 10th Result

Click Here

आज होगा जारी

Official website

Click Here