Education Portal Par Lesson Plan (पाठ योजना) Kaise Upload Kare?

शिक्षक बनाएंगे learning outcomes आधारित टीचर हैंडबुक पर पाठ योजना राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किया आदेश
राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा 11 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार शिक्षकों को लर्निंग आउटकम्स आधारित टीचर हैंडबुक पर पाठ योजना बनाना होगी।

प्री प्राइमरी किताब प्राइमरी कक्षाएं ऑनलाइन क्लास से रहेगी मुक्त -राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किए दिशा निर्देश(Opens in a new browser tab)

टीचर हैंडबुक पर पाठ योजना

पाठ योजना बनाने की अंतिम तिथि 25 सितंबर तथा उसे पोर्टल पर अपलोड करने की तिथि 30 सितंबर होगी अर्थात 25 सितंबर तक प्रत्येक शिक्षक को हिंदी एवं गणित विषय पर टीचर हैंडबुक की मदद से पाठ योजना का निर्माण किया जाना होगा जिसे की एजुकेशन पोर्टल पर अपलोड किया जावेगा।
बीएसी सीएसी को भी बनाना होगी पाठ योजना

अकादमिक अमला बीएसी एवं सीएसी जन शिक्षक को भी स्नातक विषय पर आधारित कार्य योजना का निर्माण कर एजुकेशन पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है।

नेशनल लेवल रीडिंग डे 19 जून का आयोजन(Opens in a new browser tab)

शिक्षक बनाएंगे टीचर हैंडबुक पर पाठ योजना राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किया आदेश

इस हेतु राज शिक्षा केंद्र भोपाल दोबारा उदाहरण स्वरूप आवश्यक प्रारूप एवं टीचर हैंडबुक आदेश के साथ संलग्न की गई है।प्रत्येक सप्ताह कम से कम 5 शिक्षक राज्य में जिला स्तर से करेंगे लाइव प्रस्तुतीकरणशिक्षकों द्वारा तैयार की गई कार योजना के आधार पर उत्तम श्रेणी की कार्य योजना. तैयार करने वाले कम से कम 5 शिक्षकों को प्रत्येक जिला स्तर से चयनित किया जावेगा| जिनके द्वारा बनाई गई पाठ योजना का लाइव प्रसारण राज्य स्तर एवं जिला स्तर से किया जाएगा।

Education Portal Par Lesson Plan (पाठ योजना) Kaise Upload Kare?

राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी निर्देशानुसार कक्षा 1 से 8 के शिक्षकों द्वारा लर्निंग आउटकम्स आधारित टीचर हैंडबुक में उल्लेखित सीखने के मुख्य घटकों के आधार पर आदर्श पाठ योजना (Lesson Plan) निर्मित करना है. प्रत्येक शिक्षक स्वयं द्वारा पढ़ाए जाने वाले विषयों की पाठ्यपुस्तक के प्रत्येक पाठ की शिक्षण योजना (Teaching Plan) बनायेंगे, जो लर्निंग आउटकम्स आधारित टीचर हैंडबुक अनुसार दिए गए 9 कालम के प्रारूप में निर्मित करना है. जिसके अनुसार अवधारणा क्षेत्र, पाठ का नाम, पैडागाजीकल प्रक्रिया, शिक्षण सामग्री, अनुमानित समय, लर्निंग इंडिकेटर, मूल्याङ्कन हेतु गतिविधियाँ एवं प्रश्न, आओ करके सीखें आदि पर आधारित Teaching Plan तैयार किए जाने है.
Lesson Plan Upload करना - शिक्षण योजना (Teaching Plan) अपलोड करने की डायरेक्ट लिंक पोस्ट में आगे दी जा रही है.  लिंक पर क्लिक करने पर सबसे पहले आपको अपनी यूनिक आई डी और पासवर्ड से ;लॉग इन करना होगा. लॉग इन के बाद पठन-पाठन सामग्री अपलोड करने सम्बन्धी आप्शन ओपन हो जाएगा, जहाँ आप दी जानकारी दर्ज करने के साथ अपना लेसन प्लान अपलोड कर सAdd and Upload Articles/Reference Materials के अंतर्गत आपको निम्न जानकारी दर्ज करनी है -
Topic  - यहाँ आपको अपनी शिक्षण योजना का टॉपिक दर्ज करना है.
Select Language  - पाठ योजना की भाषा चयन करना है.
Select Category  यहाँ आपको दिए गए विकल्पों में से Teaching learning Material (TLM) को सेलेक्ट करना है. 
Author Name – ऑथर नेम में अपना नाम दर्ज करना है.       
Publication – यहाँ स्वयं या Self लिखें.   
Date of Publication – लेसन प्लान अपलोड की तिथि दर्ज करना है.     
उपरोक्त जानकारी दर्ज / सेलेक्ट करने के बाद Upload File आप्शन पर क्लिक कर अपनी शिक्षण योजना अपलोड करना है. शिक्षण योजना PDF फार्मेट में होना चाहिए तथा फाइल का साइज़ 400kb होना चाहिए.केंगे.

शाला में शिक्षकों की संख्या आधारित शालावार शिक्षण योजना के सम्बन्ध में विषय की प्राथमिकता निम्नानुसार रखी जानी है

शाला में उपलब्ध शिक्षक

विषय की प्राथमिकता

एक शिक्षक

गणित विषय

दो शिक्षक

प्रा.शा. / मा.शा. एक गणित, एक हिन्दी  विषय

तीन शिक्षक

प्रा.शा. / मा.शा गणित, हिन्दी, पर्यावरण अध्ययन / विज्ञान

चार शिक्षक

प्रा.शा. - गणित, हिन्दी, पर्यावरण अध्ययन, अंग्रेजी
मा.शा. - गणित, हिन्दी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान

पांच शिक्षक

प्रा.शा. - गणित, हिन्दी, पर्यावरण अध्ययन, अंग्रेजी
मा.शा. - गणित, हिन्दी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, अंग्रेजी

छः शिक्षक

प्रा.शा. - गणित, हिन्दी, पर्यावरण अध्ययन, अंग्रेजी / बाल सभा / गणित  
मा.शा. - गणित, हिन्दी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, अंग्रेजी, अन्य भाषा / बाल सभा / गणित

छः से अधिक शिक्षक

इस परिस्थिति में समस्त शिक्षक अपने विषयवार पाठ योजना तैयार करेंगे.