मध्य प्रदेश सरकार कई तरह की छात्रव्रत्ति योजनाएं चला रही है ताकि राज्य के युवा अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकें और राज्य के विकास में अपना योगदान दे सकें |
छात्रों की सुविधा प्रदान करने के लिए और छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए और प्रशासन की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए, मध्य प्रदेश सरकार ने अपने छात्रवृत्ति पोर्टल को “मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 (MP Scholarship Portal 2.0)” के रूप में नामित किया है |ऑनलाइन छात्रवृत्ति पोर्टल (MP Scholarship Portal 2.0) के माध्यम से छात्र जिस छात्रव्रत्ति योजना के योग्य हैं उसे खोज सकते हैं और छात्रव्रत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं |वे छात्रवृत्ति पोर्टल (MP Scholarship Portal 2.0) के माध्यम से वे अपने आवेदन की स्थिति की भी जांच कर सकते हैं |यह छात्रवृत्ति पोर्टल (MP Scholarship Portal 2.0) छात्रों को अन्य प्रासंगिक जानकारियां जैसे विद्यार्थियों के लिए Hostel, छात्रवृत्ति के लिए Nodal Offices से संबंधित विवरण, बैंकों के IFSC Code आदि के विवरण भी प्रदान करता है | छात्रों के साथ-2 संस्थान भी अपने छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदनों को सत्यापित और अग्रेषित करने के लिए MP Scholarship Portal 2.0 का उपयोग कर सकते हैं |
स्कॉलरशिप आवेदन एवं अधिक जानकारी के लिए विजिट करे