मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल के अंतर्गत रुक जाना नहीं की परीक्षा आयोजित होती है। यह परीक्षा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा वर्ष में 2 बार आयोजित की जाती है। पहले चरण की परीक्षा जून में तथा दूसरे चरण की परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाती है। छात्रों को बता दें कि दिसंबर सेशन की परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म जारी कर दिए गए हैं। छात्र आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से 30 सितम्बर 2019 तक पूर्ण कर सकते थे । आवेदन करने के लिए छात्रों को एमपी ऑनलाइन की ऑफिसियल वेबसाइट mpsos.mponline.gov.in पर जाना होगा साथ ही छात्र हमारे पेज पर दिए गए लिंक से भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। छात्र रुक जाना नहीं आवेदन पत्र सत्र दिसंबर 2019 सेशन की अधिक जानकारी के लिए हमारे पेज को अंत तक पढ़ सकते हैं।

रुक जाना नहीं “परीक्षा”

रुक जाना नहीं योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के 10वीं एवं 12वीं के छात्रों के लिए एक परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसके अंतर्गत वे छात्र भाग लेते हैं जो रेगुलर रूप से स्कूल नहीं जा पाते। इस परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल बोर्ड करवाता है। यह परीक्षा वर्ष में 2 बार आयोजित की जाती है।



रुक जाना नहीं योजना की और अधिक जानकारी के लिए क्लिक करे