आयुष्मान भारत योजना
|
आयुष्मान भारत योजना
|
|
|
प्रकार
|
स्वास्थ्य बीमा
|
|
देश
|
|
|
मन्त्रालय
|
|
|
प्रमुख लोग
|
|
|
शुरू
|
अप्रैल 1, 2018
|
|
बजट
|
२००० करोड़
|
|
वर्तमान स्थिति
|
लागू
|
आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भारत
सरकार की एक स्वास्थ्य योजना है, जिसे १ अप्रैल, २०१८ को पूरे भारत मे लागू किया गया था।[1] २०१८ के बजट सत्र में वित्त मंत्री अरूण
जेटली ने इस योजना की घोषणा की। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों
(बीपीएल धारक) को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है। इसके अन्तर्गत आने वाले
प्रत्येक परिवार को 5 लाख तक का कैशरहित स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जायेगा।[2] १० करोड़ बीपीएल धारक परिवार (लगभग ५० करोड़
लोग) इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ उठा सकेगें। इसके अलावा बाकी बची आबादी को भी इस
योजना के अन्तर्गत लाने की योजना है।[3][4]
इस योजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी ने 14 अप्रैल 2018 को भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के दिन छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से आरम्भ किया।
विशेषताए
आयुष्मान भारत में दो प्रमुख तत्व शामिल हैं।
१) राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजन
·
आयुष्मान भारत-राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, जो 10 करोड़ गरीब और कमजोर परिवारों (लगभग 50
करोड़ लाभार्थियों) को कवर करेगी। वह हर परिवार के लिये, प्रति वर्ष 5 लाख रुपये के मुल्य के लिए
माध्यमिक और तृतीयक स्थर पर अस्पताल मे देखभाल के लिये कवरेज प्रदान करती है।
·
योजना के लाभ पूरे देश में कहीं भी लागू करे जा सकते है, और इस योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थी को
देश भर के किसी भी सार्वजनिक या निजी अन्तर्गत अस्पताल से कैशलेस (बिना पैसे दिये)
लाभ लेने की अनुमति होगी।
·
एस.ई.सी.सी डेटाबेस में दिए गए मानदंड के आधार पर तय होगा की किसे इस योजना का
लाभ उठाने का हक है। यह लगभग 10.74 करोड़ गरीब, वंचित ग्रामीण परिवारों और विस्तृत शहरी
कर्मचारियों के परिवारों को लक्षित करेगा।
यह परिवार एस.ई.सी.सी डेटाबेस, जिसमे गांवों और शहरों दोनो के ङेटा शामिल
हैं,
के मुताबिक तय
होंगे।
·
यह लगभग सभी माध्यमिक और कई तृतीयक अस्पतालों को कवर करता है (एक नकारात्मक
सूची को छोड़कर)।
२) कल्याण केंद्र
स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र में प्रदान की
जाने वाली सेवाओं की सूची में शामिल हैं:
·
गर्भावस्था देखभाल और मातृ स्वास्थ्य सेवाएं
·
नवजात और शिशु स्वास्थ्य सेवाएं
·
बाल स्वास्थ्य
·
जीर्ण संक्रामक रोग
·
गैर संक्रामक रोग
·
मानसिक बीमारी का प्रबंधन
·
दांतों की देखभाल
·
बुजुर्ग के लिए आपातकालीन चिकित्सा {0/}
1 टिप्पणियाँ
अच्छी योजना हे
जवाब देंहटाएं