स्कूल खुलने की गाइडलाइन बनाई जा रही
प्रदेश का शिक्षा विभाग स्कूलों को लेकर केंद्र की गाइडलाइन का इंतजार कर रहा है। साथ ही, अन्य बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों का आकलन करके एक गाइडलाइन तैयार किए जाने की बात है। इसके बाद ही सरकारी और निजी स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। बच्चों की पढ़ाई पर कोई प्रभाव न पड़े, इसलिए सरकारी समेत सभी प्राइवेट स्कूलों में ऑनलाइन क्लास ली जा रही हैं।
हायर सेंकंडरी की परीक्षाएं 16 जून तक
एमपी बोर्ड की स्थगित परीक्षाएं 9 जून से शुरू हो चुकी हैं। यह परीक्षाएं 16 जून तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्र के अंदर जाने से पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। छात्रों को प्रवेश पत्र पर प्राचार्य के साइन की भी जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं, कोरोना के कारण पेपर नहीं दे पाने वाले छात्रों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ